शादी के दो दिन पहले युवती कोरोना से हार गई, मेहंदी लगनी थी उसी दिन दम तोड़ा

वलसाड | दुनियाभर में कोहराम मचा रहे कोरोना अब तक हजारों लोगों को लील गया है और सिलसिला कम थमेगा यह ईश्वर ही जानें| कोरोना महामारी का सबसे बड़ा खतरा कोरोना वॉरियर्स पर है| अपनी जान की बाजी लगाकर मरीजों की दिन रात सेवा करने वाले कई कोरोना वॉरियर्स दम तोड़ चुके हैं| इसके बावजूद अन्य वॉरियर्स संक्रमित मरीजों की सेवा में दिन रात एक कर रहे हैं| एक ऐसी युवती की कोरोना ने जान ले ली है, जिसकी कल यानी 23 अप्रैल को शादी होनी थी और जिन दिन मेहंदी लगनी थी, उसी दिन युवती दुनिया से बिदा हो गई| पिता जिस बेटी को धूमधाम से ससुराल बिदा करने वाले थे, उन्हें पीपीई किट पहनकर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा| घटना है वलसाड जिले की कपराडा तहसील की मोटापोंढा की| मोटापोंढा निवासी मनीषा पटेल ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद वलसाड के वापी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्स सेवा की थी| कल यानी 23 अप्रैल को मनीषा की शादी तय थी, जिसे लेकर तैयारियां चल रही थीं| इस बीच मनीषा को बुखार आया और टेस्ट करवाया तो वह कोरोना संक्रमित हो चुकी थी| मनीषा को सिलवासा के अस्पताल में दाखिल किया गया| जहां तबियत बिगड़ने पर उसे वेन्टीलेटर पर रखा गया था| जहां बुधवार को मनीषा ने दम तोड़ दिया| बुधवार को ही मनीषा को मेहंदी लगनी थी और घर में मंडप भी गाड़ा जा चुका है| लेकिन अफसोस कि उसी दिन वह दुनिया छोड़ गई| जिस पिता ने मनीषा को धूमधा

Leave a Reply