शादी से पहले मंगेतर देता था धमकी, तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

यूपी के झांसी में शादी से पहले एक युवती ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती का मंगेतर उसे फोन पर रोजाना बदनाम करने की धमकी देता था. युवती के परिजनों का आरोप है कि कैश नहीं देने पर लड़का उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी देता था. उन्होंने बताया कि शादी से पहले 5 लाख रुपये देने के बाद वो 2 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था. मानसिक तनाव में आयी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है.

सगाई में दिए 5 लाख रुपये

घटना एरच थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक एरच के बामौर निवासी भगवान सिंह की 23 वर्षीय पुत्री मंजू ठाकुर बीएससी फाइनल कर रही थी. छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाते हुये पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी लहचूरा के ग्राम तिलैरा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी. सगाई में सामान समेत 5 लाख रुपये दिए थे.

2 लाख की डिमांड

शादी की तिथि निश्चित करने की बात कही गयी, तो रिश्तेदार और रुपयों की माँग करने लगे. रुपये देने में असमर्थता जताने पर लड़का रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगा, इसके चलते बेटी ने आत्महत्या कर ली. इधर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी.
 

Leave a Reply