शाम को राष्ट्रपति भवन में डिनर करेंगे ट्रंप, इन खास व्यंजनों को चखेंगे अमेरिकी मेहमान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज करेंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर रामनाथ कोविंद दरबार हॉल के नीचे रमपुरवा बुल पर उन्हें रिसीव करेंगे और अपने साथ बैंक्वेट में शामिल होने वाले अतिथियों से मिलाने के लिए ले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार समाज के अलग-अलग तबके से 90-100 अतिथियों को रात्रिभोज में शामिल होने का न्यौता मिला है।
राष्ट्रपति के बैंक्वेट में नेवी बैंड की धुनों के अलावा सहाबहार गाने भी चलाए जाएंगे। शाम के माहौल को आरामदायक बनाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी गानों को बजाया जाएगा। जिसमें रॉड स्टीवार्ट का हैव आई टोल्ड यू लेटली, एल्विस पर्सली का आई कांट हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू, बीटल्स का हे जूड, माइकल जैक्सन का वी आर द वर्ल्ड और पेग्गी ली का इज दैट ऑल देयर इज? जैसे अंग्रेजी गाने बजाए जाएंगे।
इसके अलावा बैंड हिंदी क्लासिक चौदहवी का चांद हो (1960 की फिल्म लग जा गले), वो कौन थी (1964 की फिल्म) और एक प्यार का नगमा है (1972 की फिल्म शोर) के गाने भी बजाएंगे। जहां बैंड अपनी धुन से माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करेंगे वहीं शेफ मोंटू सौनी अफनी टीम के साथ मिलकर अतिथियों को जायकेदार व्यंजन परोसेंगे। उन्होंने सभी व्यजंनों में भारत और अमेरीकी मसालों के मिश्रण का इस्तेमाल किया है ताकि अमेरिकन टेस्ट बना रहे।
डिनर की शुरुआत अमूसे-बाउचे और अपेटाइजर्स से होगी जिसे गोल्डन पत्तों से सजाया जाएगा। इसमें नींबू धनिया सूप, मछली टिक्का और काजुन-मसालेदार सालनमन भफी शामिल होगा। राष्ट्रपति भवन की ट्रेडमार्क दाल रायसीना और रान आलीशान इन रोगन ग्रेवी भी होगी। शाकाहारी खाने में दम गुच्ची मटर, मशरुम, मिंट रायता और देग की बिरयानी होगी। वहीं मांसाहारियों के लिए दम गोश्त बिरयानी भी बनाई जाएगी। डिनर के अंत में अतिथियों को मीठे के तौर पर मालपुआ और रबड़ी दी जाएगी।
