शालिनी जेम्स का नया किरदार

अब देंगी ब्यूटी टिप्स और इवेंट साॅलूशन

 
नई दिल्ली । देश की जानी मानी स्टेज परफाॅरमर, फैशन और ब्यूटी आॅइकन शालिनी जेम्स बड़ा तहलका मचाने जा रही हैं। वे एस. जेम्स नाम के ब्रांड से नया वेंचर शुरू कर रही हैं। इसके जरिए वे डेस्टीनेशन वेडिंग, कारपोरेट मोटिवेशनल प्रोग्राम और मेकओवर विथ ब्यूटी इनहेंस जैसी सेवाएं संचालित करेंगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसके संकेत दिए। 
शालिनी जेम्स ने बताया कि स्टेज शोज और कारपोरेट मोटिवेशनल प्रोग्राम के चलते वे कई देशो की यात्रा करती हैं और वहां के कल्चर और फैशन को समझती हैं। इसी के चलते वे दुनियाभर में अपनी पहचान बना सकी हैं और कई सेलिब्रिटीज और कंपनियां उनकी सेवाएं लेते रहे हैं। कई सालों की तैयारी के बाद अब वे ‘‘एस. जेम्स’’ को शुरू करने का फैसला ले सकी हैं। दिल्ली की रहने वाली शालिनी जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर की छात्रा रही हैं। उन्होंने स्कूल और काॅलेज के दिनों से ही स्टेज परफाॅरमेंस देकर लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली थी। वे अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए भी खास तौर पर सराही जाती हैं। कारपोरेट जगत और बाॅलीवुड की कई सेलिब्रिटीज शालिनी से ही फैशन और स्टाइल के टिप्स लेते रहे हैं। शालिनी जेम्स ने कहा कि स्टेज शोज और अन्य गतिविधियां तो जारी रहेंगी। साथ ही एस. जेम्स के जरिए अब मैं लोगों तक लेटेस्ट फैशन और इन-आउट्स स्टेटमेंट्स के बारे में जानकारियां पहुंचा सकूंगी। देश -विदेश के फैशन के मद्देनजर ‘‘एस. जेम्स’’ में हर उम्र और बजट के हिसाब से सलाह देने के साथ-साथ जूलरी, गेजेट्स, इन-आउटफिट्स और कई तरह की चीजों को ला रहा है। वे भोपाल और इंदौर शहरों को डेस्टीनेशन वेडिंग जैसे आयोजनों से परिचित कराना चाहती हैं।

Leave a Reply