शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, दो टेंपो के ऊपर पलटा ट्रक, 15 लोगों की मौत, कई गंभीर

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में मंगलवार (27 अगस्त) को दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, दो टेंपो के ऊपर एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर हैं. 
हादसा थाना रोजा के जमूका तिराहे पर हुआ. हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की मदद से मरने वाले लोगों को ट्रक और टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. 

Leave a Reply