शाहबाज के शानदार कैच पर धनश्री ने तालियां बजाई
दुबई । आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा भी उनका मैच देखने के लिए यूएई पहुंची हैं। धनश्री ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी के मैच का पूरा आनंद उठाया। इस मैच में आरसीबी के शाहबाज अहमद ने राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ का एक शानदार कैच पकड़ा। की। ये कैच काफी अच्छा था और इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैदान में मौजूद सभी इस कैच को देखने के बाद तालियां बजा रहे थे। इनमें चहल की मंगेतर धनश्री भी शामिल थी। धनश्री ने इस शानदार कैच पर तालियां बजाकर अपनी खुशी जतायी।
स्मिथ 35 गेंदों पर 57 रन पर खेल रहे थे। आखिरी ओवर में क्रिस मारिस गेंदबाजी पर उतरे और जब उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी तो स्मिथ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। इस दौरान अहमद बाउंड्री के नजदीक खड़े थे और उन्होंने डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ते हुए स्मिथ को पवेलियन भेज दिया।
