शिवराज ने दिग्विजय को 23 जनवरी को मिलने का दिया समय

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अब 23 जनवरी को 11:45 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि पहले मुख्यमंत्री ने दिग्विजय को आज मिलने का समय दिया था। कतिपय कारणों से आज मिलने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। हालांकि दिग्विजय मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए सीएम हाउस पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने सुबह से ही दिग्विजय के बंगले की घेराबंदी कर दी थी। जब वे ठीक बारह बजे समर्थकों के साथ बंगले से बाहर निकले से पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान दिग्विजय समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

स्टेट हैंगर पर कमलनाथ-शिवराज की मंत्रणा
राजधानी में आज सुबह से ही सियासी घटनाक्रम जारी हैें। एक ओर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय  सिंह सीएम हाउस के सामने धरना देने के लिए निकले, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच मंत्रणा हुई। दोनों नेता स्टेट हैंगर पर मिले। बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। 
 

Leave a Reply