शिवसेना ने बताया मोदी कैबिनेट में होगा उनका कौन सा सांसद

राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एनडीए के कई सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होंगे. शिव सेना ने जानकारी दी है कि उसका कौन सा सांसद मंत्री बनने वाला है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बताया है कि उनकी पार्टी से एक नेता आज मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उन्होंने अरविंद सावंत का नाम जाहिर किया. सावंत आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.
