शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,300 प्वाइंट लुढ़का, निफ्टी 9,500 के नीचे गया
मुंबई । शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में भारी गिरावट के साथ कारोबार होते देखा जा रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 969.48 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 32,748.14 के स्तर पर खुला है। वहीं, निफ्टी 326.4 प्वाइंट की गिरावट के साथ 9,533.50 के स्तर पर खुला है । जिसके बाद कहा जा सकता है कि भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में करीब 1,500 प्वाइंट और निफ्टी में करीब 425 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार किया जा रहा है।
यहां जबकि पिछले सप्ताह की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 997.46 प्वाइंट की मजबूती के साथ 33,717.62 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 306.55 प्वाइंट की मजबूती के साथ 9,859.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
फिलहाल यहां शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, ब्रिटानिया, रिलायंस, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, नेस्ले, ग्रासिम, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, हिंडाल्को, वेदांता, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, मारूति सुजूकी, एचसीएल टेक में गिरावट के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है । जबकि दूसरी ओर सन फार्मा और सिप्ला में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
