श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

रांची ।  भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्यमंत्री   रघुवर दास ने रांची स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री रांची स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि आज प्रत्येक हिंदुस्तानी बगैर परमिट के जम्मू कश्मीर जा सकता है तो इसके पीछे डॉ मुखर्जी का बलिदान है। ऐसे राष्ट्रभक्त को शत शत नमन। राज्य के अन्य जिलों में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply