श्वेता तिवारी को मिली बेटे रेयांश की कस्टडी

मुंबई | टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। बेटे की कस्टडी श्वेता के पास ही रहेगी। रेयांश जन्म से ही उनके साथ रह रहे हैं। श्वेता और अभिनव कोहली के बीच पिछले काफी समय से बेटे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है। अभिनव ने श्वेता पर तमाम आरोप भी लगाए थे। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब एक्ट्रेस काफी खुश हैं।

कोर्ट ने खारिज की अर्जी
अभिनव ने श्वेता के खिलाफ habeas corpus case भी फाइल की थी। उनका आरोप था कि श्वेता बेटे को उनसे दूर रखती हैं। अभिनव का कहना था कि अपने काम के चलते श्वेता काफी बिजी रहती हैं। उनके पास बेटे के लिए वक्त नहीं है। कोर्ट ने अभिनव की अर्जी को खारिज कर दिया और फैसला श्वेता के पक्ष में दिया। 

Leave a Reply