संभावना /गुजरात भाजपा का एक और नेता बन सकता है प.बंगाल का राज्यपाल

अहमदाबाद. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्य को गुजरात नहीं बनने देने की टिप्पणी के जवाब में उन्हें इस बार गुजराती राज्यपाल मिल सकता है। बहुत ही जल्द भाजपा के वरिष्ठ नेता की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में होने वाली है।
त्रिपाठी का कार्यकाल 24 जुलाई तक
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसके पहले राष्ट्रपति इस पद के लिए गुजरात भाजपा के एक नेता की नियुक्ति कर सकते हैं। इस पद के लिए तीन नामों की विशेष रूप से चर्चा है। पहला नाम तो उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल का ही है। इसके बाद शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा और जयनारायण व्यास का है। इसके अलावा एक नाम के.कैलासनाथ का भी चल रहा है। इनमें से किसी एक के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी जा सकती है।
मोदी के विश्वासपात्र हैं के. कैलासनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र माने जाने वाले के. कैलासनाथ गुजरात केडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिाकारी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मुख्य सचिव हैं। इनका नाम भ एक राज्य में गवर्नर के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सामने आ रहा है। भाजपा के सूत्र अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
