संसद के मानसून सत्र में क्षेत्रीय पार्टियों का सम्मेलन दिल्ली में

नई दिल्ली । देश भर की क्षेत्रीय पार्टियों का एक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह में एकत्रित हुए सभी विपक्षी दलों के नेता विशेष रूप से क्षेत्रीय पार्टियों के क्षत्रप मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में क्षेत्रीय सम्मेलन बुलाकर विपक्षी एकता को मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इन दिनों क्षेत्रीय दलों के नेताओं से बातचीत करके क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए सभी को आमंत्रित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि चंद्र बाबू नायडू क्षेत्रीय सम्मेलन के मेजबान होंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में वाम पंथियों, तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, जेडीएस, तेलंगाना राष्ट्र समिति, डीएमके इत्यादि को आमंत्रित करके राजनीतिक तालमेल बनाने के लिए चंद्रबाबू नायडू इस सम्मेलन को लेकर बड़े उत्साहित हैं।

Leave a Reply