सदस्यता अभियान के माध्यम से देश के नवनिर्माण में हर युवा आगे बढ़े : राकेश सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान केवल सदस्य संख्या में वृद्धि करना या भाजपा को बड़ा आकार देने का अभियान नहीं है बल्कि देश के नवनिर्माण का अभियान है। इस अभियान में हर युवा की भागीदारी महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटकर देश के नवनिर्माण में आगे बढ़े। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने भोपाल में आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह गुरूवार को 10 नंबर मार्केट में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रबुद्धजनों, रिटायर्ड अधिकारियों, व्यापारियों एवं युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, मीडिया पेनालिस्ट आशीष अग्रवाल, रविन्द्र यति, सुमित पचौरी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अश्विनी राय, अशोक सैनी, मोनू गोहिल, प्रमोद शर्मा, सुमित रघुवंशी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन अंशुल तिवारी एवं आभार राहुल पचौरी ने माना। कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास विरानी ने भी संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान में पूरी ताकत लगा दे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों युवाओं को टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल करवाकर पार्टी का सदस्य बनाया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी डोलराज गैरे, रिटायर्ड अधिकारी रामलखन पाण्डे, व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र पाटीदार, अमृत गेहलोत सहित प्रबुद्धजनों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलायी।
