सनी देओल की सदस्यता पर संकट से जुड़ी अहम जानकारी आई सामने, आप भी जान लें

सांसद सनी देओल के चुनावी खर्च को लेकर वेबसाइट्स व टीवी पर चल रही खबरों को गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सनी देओल को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है और न ही सदस्यता रद्द होने संबंधी कोई कार्रवाई की गई है। गौर रहे कि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि सनी देओल ने अपने खर्च लिमिट 70 लाख रुपये से ज्यादा 86 लाख रुपये खर्च किया है। जिससे सनी देओल की सदस्यता रद्द हो सकती है। इस खबर से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। सभी अपने अपने कयास लगा रहे हैं। 

 

इस संबंध में जब जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विपुल उज्जवल से बात की गई तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि सांसद को नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने 86 लाख रुपये के आंकड़ों पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि मीडिया के पास कौन ये आंकड़े उपलब्ध करवा रहा है। क्योंकि उनके पास ऐसे कोई आंकड़े नहीं है और न ही उनकी ओर से कोई आंकड़े जारी किए गए।

डीसी ने कहा कि सनी देओल के चुनावी खर्च की राशि 70 लाख से थोड़ी अधिक है लेकिन 86 लाख रुपये नहीं है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का अभी मिलान हो रहा है और कुछ भी कहना गलत होगा। क्योंकि पहले आंकड़ों का मिलान जरूरी है।

डीसी ने कहा कि अभी सारा रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि केवल सनी देओल का खर्च ही चेक किया जा रहा है। भारत के सभी उम्मीदवार जिन्होंने चुनाव लड़ा उनके खर्च का मिलान किया जा रहा है।

Leave a Reply