सरोजिनी नायडू की भूमिका में नजर आएंगी दीपिका
'रामायण' धारावाहिक में सीता के किरदार से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। खबर है कि दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश नायक और धीरज मिश्रा कर रहे हैं। दीपिका ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया। पोस्टर में अभिनेत्री का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है, वह विचारशील नजर आ रही हैं। पोस्टर के टैगलाइन में लिखा है, स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सरोजिनीनायडू..फर्स्ट लुक..पोस्टर।" यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण नायिका थीं।
