सर्जरी में फट गए बच्चे के कपड़े तो पिता ने डॉक्टर से कर दी ये अनोखी डिमांड

कई लोग डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जो डॉक्टरों की इज्जत नहीं करते हैं। हाल ही में चीन के एक अस्पताल में एक पिता ने डॉक्टर से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिसके बाद वह चर्चा में आ गया है।

फेफड़े की बीमारी के कारण अस्पताल में एक शख्स को उसके पिता ने भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों को उसे ठीक करने के लिए उसकी सर्जरी करनी पड़ी। इस दौरान उसकी जेब फट गई। पिता ने जेब फटने की वजह से डॉक्टरों से हर्जाना मांग लिया। पिता ने डॉक्टर से 1500 यूआन की डिमांड की। 

जेब फटने के बाद मांगे गए जुर्माने की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग वीबो पर बच्चे के पिता पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि डॉक्टरों ने किसी तरह बच्चे को बचाया लेकिन उनकी प्रशंसा करने के बजाए डॉक्टर से जुर्माना मांगा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने अंतत: पिता को 1000 यूआन की रकम अदा की। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि वे जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे क्यों पेश आते हैं। उन लोगों के लिए 1000 यूआन काफी होते हैं। लेकिन इंटरनेट पर लोग इसे नहीं समझ पा रहे हैं।

Leave a Reply