सर्वेक्षण /भाजपा के हाथ से निकल सकती है पाटण-आणंद लोकसभा सीट
अहमदाबाद. गुजरात लाेकसभा की 26 सीटों के परिणामों के संबंध में भाजपा द्वारा किए गए आंतरिक सर्वेक्षण में आणंद और पाटण सीटें भाजपा के हाथ से निकल सकती हैं। इसके अलावा अन्य 24 सीटों पर एक बार फिर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
सूक्ष्म एनालिसिस तैयार किया गया
पेज प्रमुख से लेकर स्थानीय विधायक से लिए गए आंकड़ों का सूक्ष्म एनालिसिस किया गया। इसका आधार मतदान के आंकड़े और बूथ के रखा गया। किस विधानसभा से कितने वोट मिलेंगे, इसका एनालिसिस तैयार किया गया। इसमें भाजपा ने राज्य की सभी 26 सीटों के पेज प्रमुख, मंडल प्रमुख, स्थानीय विधायकों एवं नेताओं के साथ मिलकर मतदान के आंकड़ों के प्रतिशत के आधार पर भाजपा ने यह पता लगाया है कि किस सीट से कितने वोट मिलेंगे? यही नहीं कितने कीे मार्जिन से हार-जीत होगी, इसका भी सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है।
कांग्रेस के जगदीश ठाकारे और भरत सिंह जीत सकते हैं
भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि पाटण से भाजपा प्रत्याशी भरत जी डाभी और आणंद के मितेश(बका) पटेल कांग्रेस के जगदीश ठाकोर और भरत सिंह सोलंकी अधिक मजबूत बनकर उभरे हैं। इसके अलावा अन्य 24 सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।
शाह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे, पर आडवाणी से कम
पूरे देश में हाईप्रोफाइल माने जाने वाली गांधीनगर लोकसभा सीट भी भाजपा प्रत्याशी अमित शाह, लालकृष्ण आडवाण्एाी की 4,83,000 की लीड से अधिक वोट प्राप्त करेंगे या नहीं, इस पर जब बारीकी से सर्वे किया गया, तो यह सामने आया कि उनकी लीड अपेक्षाकृत कम होगी। क्योंकि गांधीनगर सीट के तहत तीन विधानसभा साणंद, कलोल और गांधीनगर में जो मतदान हुआ है, उससे कांग्रेस को फायदा हो सकता है। दूसरी ओर भाजपा की कमिटेड माने जाने वाली सीट घाटलोडिया, नारणपुरा और साबरमती विधानसभा सीट के आधार पर अमित शाह की लीड का आंकड़ा बढ़ भी सकता है या घट सकता है।