सहवाग ने पत्नी आरती के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर 

नई दिल्ली ।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग सोशल मीडिया पर अपने अनूठे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वीरू के नाम से लोकप्रिय सहवाग आमतौर पर अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें और विडियो शेयर करते हैं। सहवाग ने इस बार पत्नी आरती के साथ इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना फोटो शेयर किया है। सहवाग ने फोटो पोस्ट करते हुए पत्नी आरती को टैग भी किया। उन्होंने साथ ही लिखा, 'मेरा ही किस्सा, मेरा ही हिस्सा।' उनकी इस तस्वीर को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा 600 से ज्यादा कॉमेंट्स भी आए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी इस पर कॉमेंट किया है। गांगुली ने लिखा, 'क्या बात है वीरू।' सहवाग की इस तस्वीर की कई लोगों ने तारीफ की है। गौरतलब है कि साल 2013 में करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले सहवाग के नाम 17 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। 
 

Leave a Reply