साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान कहा- ‘शिवभक्त नहीं खरीदें मुस्लिम कारीगरों से कांवड़’

बागपत: उत्तर प्रदेश के कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के भाजपाई दुकानदारों से सामान न खरीदने संबंधी बयान के बाद अब बुधवार को साध्वी प्राची ने विवादित दिया. उन्होंने मुस्लिम कारीगरों के हाथ की बनी राखी और कांवड़ न खरीदने की सलाह दी है. 
हिंदुओं को मिलेगा रोजगार 
उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार में 99 प्रतिशत मुस्लिम कारीगर कांवड़ तैयार कर रहे हैं, जिनका बहिष्कार कर हिदुओं को खुद कांवड़ तैयार करनी चाहिए. इससे हिंदुओं को रोजगार मिलेगा. 

सरकार को बदनाम करने में लगे हैं कुछ लोग
साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के सबके साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के साथ चलना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं, जो इसे फ्लॉप करने की साजिशें चल रही हैं. फर्जी वीडियो बनाकर जय श्रीराम नारे को लेकर सरकार को बदनाम किया जा रहा. 
 

Leave a Reply