सारा और इब्राहिम का ‘नॉक-नॉक’ विडियो मजेदार
मुंबई । बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान ने लॉकडाउन के बीच एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल है। इस विडियो में उनके साथ भाई इब्राहिम खान भी हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव रहती हैं। उनके फैंस भी चाहते हैं कि समय-समय पर वह अपनी तस्वीरें या विडियो शेयर करें। वहीं, भाई इब्राहिम के साथ उनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त दिखती है। बता दें कि लॉकडाउन के समय में जबकि सारा भी अपना सारा समय घर पर बीता रही हैं, उन्होंने अपने भाई के साथ यह खूबसूरत विडियो फैंस के लिए शेयर किया है। नॉक-नॉक जोक्स पर बने इस विडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस विडियो को शेयर करते समय सारा ने फैंस से जरूर कहा है कि यह समय बाहर कहीं जाकर नॉक-नॉक करने का नहीं है। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए। इस विडियो में सारा यह कहती हुई दिखती हैं, नॉक…नॉक। इब्राहिम पूछते हैं, कौन? इस पर सारा कहते हैं, ऐनी…। तो अब इब्राहिम पूछते हैं कि 'हू ऐनी'। इस पर सारा ने मजाकिया लहजे में कहा कि, तुम कुछ भी करोगे तो मैं तुमसे बेहतर करूंगी। सारा से यह जवाब सुनकर इब्राहिम कुछ समझ नहीं पाते हैं और सारा हंसने लगती हैं। दोनों का चेहरा देखते ही बनता है।
