साल 6491 से आए शख्स का हुआ लाई डिटेक्टर टेस्ट, सही निकले सभी जवाब

अगर आपकी एक ऐसे शख्स से मुलाकात हो, जो कहे कि वह भविष्य से आया है। यकीनन आपको लगेगा कि वह मानसिक रूप से असंतुलित है और उसे मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत है। मगर अमेरिका में एक जेम्स ओलिवर नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि वो दूसरे ग्रह का है और भविष्य से आया है।
जेम्स ओलिवर का कहना है कि उसके ग्रह पर इस समय 6491 साल चल रहा है और उसे धरती पर भ्रमण के लिए भेजा गया था। उसकी टाइम मशीन में कुछ खराबी आ गई, जिससे वह यहां फंस गया है। जेम्स ने ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति चेतावनी दी है कि धरती जिस तरह से गर्म हो रही है, उससे काफी नुकसान होगा। बहुत जल्द दूसरे ग्रह के वासी धरती के लोगों के सामने आ जाएंगे।
खास बात यह है कि जेम्स की बहकी-बहकी बातों से परेशान होकर जब उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया तो, सभी सवालों के उसके जवाब सही पाए गए। पैरानॉर्मन विशेषज्ञों का कहना है कि उसकी बातों पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। मगर टेस्ट के नतीजों से वह चौंक गए हैं। पैरानॉर्मल यूट्यूब साइट की एपेक्स टीवी ने यह प्रयोग किया। जेम्स का दावा है कि वह एक ऐसे ग्रह से आया है, जहां के साल काफी लंबे होते हैं। उसका ग्रह सूरज से काफी दूर भी है।
हालांकि उसके ग्रह पर काफी अच्छे गणितज्ञ हैं जो चुटकियों में सभ्यताओं की गणना कर लेते हैं। खुद को दूसरे ग्रह का बताने वाले जेम्स ने इससे पहले येल्लोस्टोन ज्वालामुखी के फटने का दावा किया था। इस शख्स का यह भी कहना है कि ब्रह्मांड में कई सारी प्रजातियां और दूसरे ग्रह मौजूद हैं, जिन पर जीवन है। इन ग्रह पर रहने वालों से धरतीवासियों की बहुत जल्द मुलाकात हो जाएगी। वह एक संस्था में काम करता है, जो संयुक्त राष्ट्र जैसी है और ग्रहों के बीच शांति स्थापित करने के लिए काम करती है। उसका सबसे करीबी दोस्त एक दूसरी आकाशगंगा से है।
जेम्स ने बताया कि उसके ग्रह के वासियों के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है, जिसका नाम एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम्स एसिस्टेंट की तरह सीरी है। उसने बताया कि भविष्य में हर किसी के पास सीरी जैसा अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम होगा। हालांकि उससे जब अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे हर बात बताने की इजाजत नहीं है।
