सिंगरौली में पावर प्लांट का फ्लाई एश डैम टूटा
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार फिर से एश डैम के टूटने की वजह से पूरा इलाका प्रभावित हुआ है। यहां पर स्थित एक पावर प्लांट का फ्लाई एश डैम टूट गया जिसकी वजह से इलाके की करीब 200 एकड़ की फसल बर्बाद हो गई। वहीं इसकी वजह से कई गांव प्रभावित हुए हैं और कुछ घर भी मलबे में डूब गए हैं। डैम के अचानक से टूटने के बाद राख युक्त पानी के तेज बहाव की वजह से कई किलोमीटर का इलाके पर भी बुरा असर पड़ा है। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है और बचाव कार्य भी जारी है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल ही अगस्त में भी इलाके के अन्य पावर प्लांट का एश डैम टूट गया था जिसकी वजह से खेतों और घरों को काफी नुकसान हुआ था।
जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर केवीएस चौधरी ने बताया कि सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (UMPP) के जलाशय में यह घटना हुई। एश डैम टूटने की यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे टूटी। इस घटना में कम से कम 6 लोग बह गए। इस घटना में दो लोगों अभिषेक कुमार शाह (Abhishek Kumar Shah, ) व दिनेश कुमार का शव बरामद हुआ है। सीमा कुमारी, अंकित कुमार, चुनकुमारी (Chunkumari, 27) और 28 साल के रज्जाद अली की तलाश जारी है।
घटना का कारण बताते हुए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने कहा, ‘यह घटना रिलायंस (Power, which owns the plant) की ओर से गंभीर लापरवाही का नतीजा है।’ इसके खिलाफ प्रशासन की ओर से किए जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘अभी हमारी प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश करने का है। मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।’ फिलहाल रिलायंस पावर की ओर से इस घटना पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।
