सिंगापुर में मोदी ने रोबोट महिला से की बात

सिंगापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सिंगापुर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह नानयांग टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस विश्वविद्यालय में मोदी ने देखा कि तकनीक आज के दौर में कितनी आगे बढ़ गई है। यहां उन्होंने एक रोबोट महिला से बातचीत की। मोदी ने यहां कई मशीनों को बेहद करीब से देखा। मोदी ने उस महिला से सवाल किए तो उसने आंखें झपकाकर उसका जवाब भी दिया। मोदी ने समझा कि किस तकनीक के जरिए रोबोट से बात की जा सकती है। कैसे रोबोट को संचालित किया जाता है। गौरतलब है कि सिंगापुर में तकनीक का व्यापक पैमाने पर प्रयोग होता है। सिंगापुर में रोबोट टेक्नोलॉजी काफी प्रचलित है। मोदी भी नई-नई तकनीक पसंद करते हैं। वह तकनीक का इस्तेमाल अपने काम में भी करते हैं। डिजिटल इंडिया मोदी सरकार का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है। तीन देशों की यात्रा पर निकले मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद सिंगापुर पहुंचे हैं। उन्होंने सिंगापुर के साथ कई समझौते किए हैं।

Leave a Reply