सीएचसी हरख में सीएमओं का औचक निरीक्षण
बाराबंकी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर किया। सतरिख अस्पताल सीएमओ के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद मरीजों से भी सीएमओ ने दवा मिलने वह डॉक्टरों द्वारा व्यवहार के बारे में भी जानकारी की थी। करीब 1 घंटे तक अस्पताल में रुक कर सीएमओ ने दवा वितरण मरीज भर्ती एंबुलेंस सेवा व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अधीक्षक से जानकारी की थी। सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र सतरिख में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार जायसवाल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिए जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ मरीजों का पर्चा ओपीडी में दिखाना दवा मिलना अस्पताल में भर्ती होना व अस्पताल से 108, 102 एंबुलेंस के मरीजों के कार्ड बनने की भी जानकारी की थी। एक घंटा तक अस्पताल में रुक कर अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में मौजूद मरीजों से पूछताछ की। सीएमओ के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। जो कर्मचारी अस्पताल के बाहर चाय पी रहे थे वह भी भागते हुए अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने अस्पताल के सभी रजिस्टर को चेक किया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार जायसवाल ने बताया मुख्य चिकित्साधिकारी का औचक निरीक्षण अस्पताल में
शनिवार को हुआ था। जहां पर उन्होंने स्टाफ से लेकर मरीज भर्ती दवा वितरण मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए 108 102 एंबुलेंस सभी चीज की जानकारी की थी।