सुकमा और जगदलपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

सुकमा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) और जगदलपुर (Jagdalpur) जिले में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई जा रही है. सुकमा, छिंदगढ़, मलकानगिरी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए वो अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. भूकंप के ये झटके सुबह करीब 11 बजकर 14 मिनट पर महसूस किए गए.

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 11. 17 को अचानक तेज भूकंप के झटके सुकमा में महसूस किए गए. लोगों के मुताबिक दुकानों के काउंटर और खुर्सी हिलने लगी. यहां तक कि दुकानों और घर के शीशे की हिलने की आवाज सुनाई दी. झटके के बाद एकाएक लोगों को समझ में नहीं आया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि जगदलपुर से 34 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व दिशा में 4.2 रिक्टर पैमाने की तीव्रता के भूकंप शुक्रवार सुबह 11:14 पर आया. इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही. इसका अक्षांश 18.8 527 और देशांतर 82.2315 है.

Leave a Reply