सुजलॉन का घाटा चौथी तिमाही में बढ़कर 834.22 करोड़ 

नई ‎दिल्ली । पवन ऊर्जा टरबाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी का घाटा मार्च 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान दुगुने से अधिक बढ़कर 834.22 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कमाई घटने और वित्तीय लागत बढ़ने के कारण कंपनी का घाटा बढ़ा है। एक साल पहले 31 मार्च 2019 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा 294.64 करोड़ रुपए रहा था। शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। कंपनी की परिचालन आय जनवरी से मार्च 2020 अवधि में घटकर 658.89 करोड़ रुपए रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1,450.47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 में कंपनी का घाटा 2,691.84 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले 2018- 19 में यह घाटा 1,537.19 लाख करोड़ रुपए था। वहीं 2019- 20 में कंपनी की परिचालन से कुल आय घटकर 3,000.42 करोड़ रुपए रह गई, जबकि इससे पिछले वर्ष उसकी आय 5,074.64 करोड़ रुपए रही थी। सुजलॉन के समूह सीईओ जेपी चलसानी ने कहा ‎कि यह काफी चुनौतीपूर्ण साल रहा। वर्ष के दौरान बाजार में कामकाज काफी कम रहा और देश में क्षमता का मात्र 20 प्रतिशत ही इस्तेमाल हो सका।

Leave a Reply