सुबह 9 बजे से लेने थे सैंपल, 11 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, व्यवस्थाएं न होने से परेशान होते रहे मरीज

मुरैना एक तरफ जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को शहर के टाउन हॉल में सुबह 9 बजे से मरीजों की सैंपलिंग शुरू होनी थी। लेकिन 11 बजे तक जब सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी तो लोग परेशान हो गए।

शहर के टाउन हॉल में जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए सैंपल देने की व्यवस्था की है। सैंपलिंग का काम सुबह 9 बजे से शुरू होना था। 11 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। बीमार लोगों का बैठे-बैठे धैर्य जवाब देने लगा। उन्होंने वहां मौजूद नर्सिंग स्टॉफ से सवाल किया कि आखिर सैँपलिंग क्यों शुरू नहीं हो रही है। इसका जवाब नहीं मिला।

टाउन हॉल में फुर्सत में बैठा नर्सिंग स्टॉफ

25 से 50 किलोमीटर दूर से आए लोग

टाॅउन हॉल में कोरोना का सेम्पल देने के लिए लोग 25 से 50 किलोमीटर दूर से सुबह ही आ गए। जिन लोगों के पास स्वयं का वाहन नहीं था, वे किराए से वाहन लेकर आए थे। लोग सुबह साढ़े आठ बजे ही यह सोचकर आ गए थे कि, जल्दी सैंपलिंग हो जाएगी तो वह जल्द वापस लौट जाएंगे, लेकिन प्रात:11 बजे तक सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी।

बेहोशी की अवस्था में थे कुछ लोग

सैंपल देने के लिए जो लोग आए थे, उनमें से एक व्यक्ति द्वारिका प्रसाद तो बेहोशी की अवस्था तक में थे, वह जमीन पर लेट गए। वह अपनी बेटी पार्वती के साथ अए हुए थे। लोग भीषण गर्मी में परेशन होते रहे।

Leave a Reply