सूरत रेलवे स्टेशन पर 81 किलो गांजा के साथ तीन शख्स गिरफ्तार

सूरत | नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सूरत रेलवे स्टेशन से तीन शख्सों को 81 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है| ड्रग माफिया अपने गोरखधंधा चमकाने के लिए युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा है| पुलिस और कई गैर सरकारी संगठन अलग अलग तरीके युवाओं को नशे का आदी बनने से रोकने की दिशा में प्रयासरत हैं| इसके बावजूद नशे की लत में फंसने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| गुजरात में ड्रग माफिया युवा पीढ़ी को नशे का आदी बना रहे हैं और इसके लिए नशीले पदार्थों की राज्य में पैठ करा रहे हैं| जो कभी कभार पुलिस के हाथ लग जाते हैं| सूरत रेलवे स्टेशन पर एनसीबी ने 81 किलो गांजा के साथ तीन शख्सों को गिरफ्तार किया है| एनसीबी को सूचना मिली थी कि पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में गांजा लाया जा रहा है| सूचना आधार पर पुलिस ने सूरत रेलवे स्टेशन पर पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पहुंचते ही तीन शख्सों को धर लिया| पकड़े गए तीनों शख्स उड़ीसा के मूल निवासी हैं और उनके पास से एनसीबी को 81 किलो गांजा बरामद हुआ है|
