सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज 

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये शायद पहली बार है जब किसी फिल्म का ट्रेलर 4 मिनटों से ज्यादा का है। फिल्म का ट्रेलर इस मायने में भी खास है कि इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च के समय तीन सितारे नजर आए।
ऐसा कम ही होता है जब किसी फिल्म को लेकर बॉलीवुड के तीन मेगास्टार्स स्टेज पर पहुंचे हों लेकिन रोहित शेट्टी पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर छाये हैं उससे उन्हें ये सपफलता मिली है। 
वहीं करण जौहर ने इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी कहा था कि वे पिछले पांच सालों में कोई फिल्म नहीं डायरेक्ट कर पाए हैं लेकिन रोहित इतने ही समय में 2000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
अजय देवगन भी इस फिल्म और फ्रेंचाइजी को लेकर अपने विचार रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हमने कभी सोचा नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी सीरीज या फ्रेंचाइजी बन जाएगी लेकिन रोहित ने अपने विजन के सहारे इस फ्रेंचाइजी को कामयाबी दिलाई है। देखना ये होगा कि वे अपने विजन को ग्लोबल स्तर पर भी ले जाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगीं। वहीं रणवीर सिंह और अजय देवगन की ट्रेलर में धमाकेदार तरीके से नजर आये हैं।
फिल्म सूर्यवंशी इस साल 24 मार्च को रिलीज हो रही है.
सूर्यवंशी का ट्रेलर 4.15 मिनट लंबा है। इसलिए ट्रेलर बीच में थोड़ा बोझिल भी हो जाता है। मगर ट्रेलर खत्म होने से पहले ऐसा सीक्वेंस आता है जो दर्शकों में रोमांच पैदा कर देता है। दरअसल, ट्रेलर के आखिरी में अजय देवगन की जबरदस्त एंट्री होती है। अजय की धमाकेदार एंट्री ट्रेलर में जान फूंक देती है। अजय ही नहीं रणवीर सिंह भी सूर्यवंशी की मदद के लिए साथ आते हैं।
 

Leave a Reply