सोनाक्षी सिन्हा से मजाक करना कपिल शर्मा को पड़ा भारी

मुंबई | कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी हर किसी को भाता है। यही कारण है वह अपने यूनिक फन की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं । हालांकि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनका मजाक करना उन्हें भारी पड़ गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को कपिल का मजाक इतना बेकार लगा कि उन्होंने कॉमेडिन को थप्पड़  मार दिया। ये बातें कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है।कपिल के गाल पर सोनाक्षी ने मारा थप्पड़!
कपिल शर्मा द्वारा शेयर किये गये इस वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी अपनी अपकमिंग गाने ' मिल माहिया' पर डांस कर रही होती हैं और तभी कपिल आते हैं और कहते हैं- मिलने आते हैं तो आपके पिता जी कहते हैं खामोश! इसके बाद सोनाक्षी कपिल को गुस्से से घुरते हुए उन्हें पंच मार देती हैं। 

Leave a Reply