सोनू सूद का संदेश-देशभक्ति दिखाने का इससे जरूरी समय कभी नहीं आएगा

कोरोना महामारी में लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे सोनू सूद ने ऐसे लोगों को संदेश दिया है, जो सिर्फ 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाते हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "15 अगस्त को देशभक्ति दिखाने वालों के लिए संदेश। देश के लिए कुछ करने और देशभक्ति दिखाने का इससे जरूरी समय कभी नहीं आएगा।" सोशल मीडिया यूजर्स सोनू के इस संदेश का स्वागत कर रहे हैं। कोरोना केसों की बात करें तो हर दिन पूरे देश में 3 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। लगभग हर राज्य के अस्पताल ऑक्सीजन, बेड्स और दवाओं के संकट से जूझ रहे हैं।
