सोने की ईंट का झांसा देकर टप्पेबाजों ने महिला से उड़ाए जेवर

मडराक थाना क्षेत्र के नगला मंदिर के पास रविवार को टप्पेबाजों ने एक महिला को सोने की ईंट का झांसा देकर लाखों के जेवर पार कर दिए। होश आने पर महिला घटना की जानकारी हुई तो वह सीधे कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। वाकये के अनुसार हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी मीरा पत्नी चन्द्रबोस की रविवार को अपने एक रिश्तेदार की शादी में हाथरस जा रही थी। उसके साथ दो बच्चे भी थे। सासनीगेट चौराहे से वह टेंपो में बैठ गई। नगला मंदिर के पास पहुंचते ही उसे दो टप्पेबाजी युवक मिल गए। शातिरों ने मीरा को देख सड़क पर पीतल की ईंट फेंक दी। जैसे ही मीरा ने ईंट को उठाया तो शातिर युवक भी आ गए और मीरा को सोने की ईंट बताकर झांसे में ले लिया। आरोप है कि इसी बीच महिला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। अचेत अवस्था में होते ही टप्पेबाज मीरा के कानों से सोने की झु़मकी,पैर से चांदी की पाजेब,दो सोने की अंगूठी और दो हजार रुपए लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद मीरा को होश आया तो जेवर गायब देख वह दंग रह गई। मीरा की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताए गए हुलिया के आधार पर टप्पेबाजों को आसपास के इलाके में तलाश किया,लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद मीरा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर घर वापस चली गई।
 

Leave a Reply