सोशल: ‘इवांका ट्रंप अपना आधार कार्ड लेने आई थी भारत’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप जिसके भारत आने पर खूब स्वागत किया गया था, अब भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक कॉमेडियन ने दिलचस्प टिप्पणी की है कि "इवांका असल में भारत अपना आधार कार्ड लेने आई थी और ये बात पेड मीडिया ने किसी को नहीं बताई.'' इस बात को बताते हुए कॉमेडियन जोस कोवैको ने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसे 2 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया. जानें इस पर आधार के ऑफिशियल हैंडल ने क्या ट्वीट किया…

सोशल मीडिया पर इस जोक को पढ़कर कई लोगों की हंसी छूट गई. लेकिन खास बात ये है कि आधार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से भी इस बारे में ट्वीट किया गया. आधार (@UIDAI) ने लिखा- हालांकि, वह अप्लाई नहीं कर सकी. क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है.' इसके बाद कई लोगों ने इसको लेकर ट्वीट किए. एक शख्स ने पूछा कि इवांका कितने दिन भारत में रहती तो उसे आधार कार्ड मिल सकता था?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने मंगलवार को हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रनोरशिप समिट में हिस्सा लिया था. इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की था. पीएम ने इवांका के लिए खास डिनर का भी प्रबंध किया था.

इवांका ने कार्यक्रम में हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही. कई लोगों ने इवांका के इस लुक की तारीफ की तो कई ने कहा ये किस प्रकार के कपड़े हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका से मुलाकात के दौरान उन्हें तोहफा भी दिया. पीएम ने इवांका को लकड़ी का एक बॉक्स गिफ्ट किया. इस बॉक्स पर गुजराती की फॉक कारीगरी की गई थी.

Leave a Reply