स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो ड्राइवरों ने किया युवती से गैंगरेप

पटना । अपराध का गढ़ बन चुके बिहार से एक बार फिर शर्मनाक मामला सामने आया है। सुस्त पुलिस और चुस्त अपराधियों ने राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ऑटो चालकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल एक युवती को स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो चालकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़ित युवती द्वारा शोर मचाने पर एक आरोपी को पकड़ा गया। रेल पुलिस यानी जीआरपी ने कदमकुआं थाने को मामले की जानकारी दी,परंतु कदमकुआं पुलिस इस दौरान लापरवाह बनी रही। मामले में कदमकुआं थानाध्यक्ष का कहना था कि उन्हें अभी तक पता नहीं कि इलाके में ऐसी कोई घटना हुई है। पटना में हुई गैंगरेप की इस घटना से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 

Leave a Reply