स्मिथ और वार्नर को जल्दी आउट करने पर ही जीत सकती है टीम इंडिया : चैपल
मुंबई । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को अगर इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज जीतनी है तो उसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जल्द आउट करना होगा। साथ ही कहा कि अगर मेहमान टीम ऐसे करने में असपफ रही तो उसके जीत जीत दर्ज करना कठिन हो जाएगा। चैपल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण पाने के बाद अगर ये सीरीज होती है तो मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलियाई टीम को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस सीरीज का इंतजार है। यह काफी रोमांचक होगी। भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था ऐसे में यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई होगी।’ चैपल ने कहा, ‘ हालांकि इस बार भारत के लिये चुनौती आकठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वॉर्नर दोनो ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे। यह सही है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई हालात में अच्छा खेलती है।’ गौरतलब है कि भारत ने कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर और स्मिथ नहीं थे क्योंकि दोनों गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे। चैपल ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी कठिन है। उसके पास कापफी अच्छा गेंदबाजी आक्रमण भी है। भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और वार्नर को शुरुआत में ही आउट कर दे।’
