स्वस्थ रहना है तो रोज करें डांस , ये नृत्य करता है सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न

आज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस (International dance day) है। Dance देखने में जितना आनंद आता है, उतना ही लुत्फ करने वाला उठाता है, मगर Dance देखने वाला इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों से अछूता रह जाता है। Dance करने वाले को इसका उतना ही लाभ मिलता है, जितना योग और प्राणायाम करने से एक साधक को मिलता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि Dance तन, मन और मस्तिष्क तीनों के लिए एक जबरदस्त दवा का काम करता है। आज की व्यस्त जिंदगी में अगर कोई व्यक्ति आधा या एक घंटा Dance करता है तो यह न केवल उसकी दिनभर की थकान को कम करता है, बल्कि चिंंता की वजह से उत्पन्न होने वाले मानसिक रोगों से भी बचाता है। अगर बात करें तो पंजाब का भांगड़ा Dance सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने वाला Dance है।
एक घंटे के भांगड़े से आप सात सौ कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। चिकित्सक और डांस प्रशिक्षक इस बात की पुष्टि करते हैं। विशेषज्ञों का यहां तक मानना है कि अगर आप जॉगिंग के बजाय Dance करते हैं, तो भी आपका शरीर तंदरुस्त रहता है। इसलिए केवल दूसरों को Dance करते हुए ही देखकर खुश होने के बजाय खुद भी इसका कुछ अनुसरण कीजिए, ताकि आप भी खुलकर एंज्वाय करने के साथ ही इसके फायदों को पा सकें।
फ्री स्टाइल डांस सीखने की ज्यादा ललक
कोरियोग्राफर गुरविंदर सिंह जस्सी ने बताया कि कई महिलाएं फिट रहने के लिए Dance सीखती हैं। जिम में भी गाना चलाकर एरोबिक करती हैं। Dance को अब फिटनेस से जोड़कर देखा जाता है। इस समय फ्री स्टाइल डांस सीखने का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई पंजाबी, बॉलीवुड और वेस्टर्न हर स्टाइल को सीखना चाहता है। भांगड़ा पंजाब का लोकप्रिय Dance है, जिसमें धमाल, झूमर, गिद्दा, गतका, सामी भी शामिल है। यह Dance करने की एक ऐसी विधा है जिसे करने से व्यक्ति तन, मन और मस्तिष्क से एक दम स्वस्थ रहता है।
बीमारियों की जड़ है मोटापा
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाई शैली ने बताया कि ज्यादातर बीमारियां मोटापा की वजह से लगती हैं। अलग-अलग Dance की विधा में शरीर के अलग-अलग अंगों का इस्तेमाल होता है। Dance करने से जहां व्यक्ति में कलात्मकता आती है, जबकि उसका मोटापा कम होता है। एक घंटे की बात करें तो एक घंटे में Dance करने से कम से कम दो सौ से सात सौ कैलोरी बर्न की जा सकती है।
