हजारों की नगदी बरामद 

अलीगढ़ ।  थाना इगलास पुलिस द्वारा 02 शातिर पशु चोर गिरतार कर गांवों में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक इगलास प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तेजपाल उर्फ तोती पुत्र महाराज सिंह निवासी महुआ थाना इगलास ,नरेश  पुत्र सत्यवीर सिंह नि0 वलीपुर थाना खैर, को मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम महुआ से गिरतार किया गया है।  
वीरपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी महुआ और तेजपाल उर्फ तोती पुत्र महाराज सिंह निवासी महुआ , नरेश  पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी वलीपुर थाना खैर के विरुद्ध मुकदमा पंजी.त कराया था। पुलिस पूछताछ पर युवकों ने बताया साथी गीतम पुत्र चरन सिंह के साथ मिलकर अपने गांव के ओमवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह के घर में बंधी दो भैंस व एक भैंसा दीवार काटकर चोरी कर ली थी और उन्हें 60000 रुपये में बेच दिया था। जिसमें से उनके हिस्से में 20000/20000 रुपये आये थे जो रुपये आपने हमसे बरामद किये हैं।  ये उन्ही रुपयों में से बचे है। उन्होंने बताया कि नशीला इन्जेक्शन पास से मिला है उसे वह आवारा सांडो को लगा देते है क्योंकि ये सांड हमारी गायों को काफी परेशान करते है। इस इन्जेक्शन से ये बेहोश हो जाते है।  

Leave a Reply