हरियाणाः गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट से झटका, पैरोल की मांग वाली याचिका हुई खारिज

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने की उनकी पत्नी की मांग को खारिज कर दिया। राम रहीम की पत्नी ने दलील दी थी कि राम रहीम पर 19 साल तक केस चला लेकिन कभी कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हुई, ऐसे में उन्हें पैरोल दी जाए।
इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि दो साल पहले पंचकूला में क्या हुआ वह हम भूले नहीं है, इसलिए इतिहास की बात न ही की जाए तो अच्छा है। हाईकोर्ट के इस रुख के बाद पत्नी ने याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी जिसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया।
