हरियाणा: चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे PM मोदी, 8 सितंबर को रोहतक में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 22 दिनों की जन आशीर्वाद यात्रा उस दिन खत्म होगी.
पीएम मोदी विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधितहरियाणा चुनावों के लिए एक्शन मोड में बीजेपीखट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को होगी पूरी
इस साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में चुनावी रैली की थी. वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं.
पीएम मोदी 8 सितंबर को रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 22 दिनों की जन आशीर्वाद यात्रा उस दिन खत्म होगी.
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें भले ही घोषित नहीं हुई हैं, मगर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने अभी से ही पूरी ताकत झोंक दी है. 22 दिन के भीतर बीजेपी के शीर्ष तीन नेताओं की रैली राज्य में लग गई. जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही रैली कर चुके हैं.
जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 16 अगस्त को जींद में आस्था रैली कर चुनावी बिगुल फूंका था. राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों से गुजरते हुए यह यात्रा आखिरी पड़ाव रोहतक में आठ सितंबर को पहुंचेगी. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन सभा को संबोधित करेंगे.
