हरियाणा में देर रात अनियंत्रित होकर तालाब में कार डूबने से एक युवक की मौत

हरियाणा । करनाल के गांव गोंदर में देर रात को एक कार अनियत्रित होकर जोहड़ में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। हालांकि मृतक युवक ने गाड़ी में पानी भरता देख भाई को फोन पर सूचना भी दी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
गांव गाेंदर वासी करीब 25 वर्षीय रविंद्र व गांव के ही उसके दो साथी देर रात को निसिंग से ब्रेजा कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गांव पहुंचे तो सड़क किनारे स्थित करीब 15 फीट गहरे जोहड़ में अनियत्रित हुई कार गिर गई। गाड़ी में पानी भरता देख तीनों युवक किसी तरह उससे बाहर निकले तो इसी दौरान रविंद्र ने अपने भाई को हादसे की सूचना भी दी। बाकि दोनों युवक तैरते हुए जोहड़ से बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि रविंद्र को तैरना नहीं आता था।
