हर घर दस्तक के तहत झारखण्ड में 39 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

 झारखण्ड  | कोराेना की दूसरी लहर की विभिषिका झेल चुके धनबाद में इस बार जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह चौकन्ना है। दोनों विभागों से जुड़े अधिकारी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। इसलिए तीसरी लहर के दाैरान उनका पूरा जोर अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण कर कोरोना के संक्रमण चेन को कमजाेर करने पर है।

इसके लिए लोगों को हर घर दस्तक अभियान के दौरान घर घर जाकर लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसी क्रम में अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका देने के लिए केयर इंडिया द्वारा कैंप लगाकर चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को 39 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। इस लोगों में अधिकांश वैसे लोग रहे जो घूम घूम कर ठेला या रेहड़ी लगाकर अपनी दुकान चलाते हैं।

इसकी जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट डाटा एनालिसिस बबलू कुमार ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत डेटा इंट्री ऑपरेटर अमन कुमार, सुशील गिरी, शुभम कुमार, व एएनएम सुरभी सौरभ, श्रेया रजक, श्रेया कुमारी के साथ हटिया सब्जी मंडी, हीरापुर मार्केट, रांगाटांड, पुराना बाजार, बस स्टैंड में अभियान चलाकर 39 लोगों को टीका दिया। वहीं पूरे अभियान के तहत अकेले शुक्रवार को चलंत टीम ने 250 से अधिक लोगों को दिया टीका ।

 

Leave a Reply