हाई प्रोफाइल आवासीय संकुल पलावा हुआ पानी-पानी

कल्याण। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात से वैसे तो कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में कई परिसरों में पानी भर गया है जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मगर सबसे बुरा हाल डोंबिवली पूर्व कल्याण-शील रोड स्थित निलंजे, हाई प्रोफाइल रहिवासी परिसर पलावा सिटी का है जो पानी-पानी हो गया है. उक्त परिसर की बसों पर पलावा इंडिया 1 स्मार्ट सिटी लिखा है उक्त बसे सड़कों पर पानी में चलती दिख रही है जिससे स्मार्ट सिटी का मजाक उड़ता लग रहा है. पलावा में रहने वाले वल्लभकांत पांडेय कहते हैं कि नदी,खाड़ी पर अतिक्रमण कर निर्माण कर बनाया गया पलावा रहिवासी संकुल में पानी की निकासी के लिए सही प्लानिंग नहीं की गई है जिससे  कुछ घन्टे बरसात होने से ही सड़के,पार्क, मॉल,क्लब,रहिवासी आदि पलावा का हर परिसर पानी-पानी हो जाता है और ऐसा लगता है कि अपनी मेहनत की कमाई की मोटी रकम खर्च कर खरीदे गए महंगे घर का पैसा ही पानी में चला गया है. हालत यह है कि सड़को पर भरे कई फुट पानी में नागरिक वाहन के साथ फंस रहे हैं. इसके अलावा कल्याण पूर्व के खड़ेगोलवली में जल जमाव हुआ. सबसे विकट परिस्थिति विजयनगर की रही जहां छोटी नालियों के ऊपर पानी का तेज बहाव हो के कारण 70 से 80 परिवार प्रभावित हुए. कुछ लोग अपने घर में ताला बंद करके सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हुए. पानी के प्रवाह को देखकर स्थानीय नगरसेवकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों की मदद की जा रही है. 

Leave a Reply