हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में खाई में गिरी बस, 7 की मौत, कई जख्मी

नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सनौरा क्षेत्र में अनियंत्रित बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। खबरों के मुताबिक हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ।
हादसे में तकरीबन 15 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 25-30 लोग सवार थे। बस मनवा से धम्मला-सोलन जा रही थी। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
200 फीट गहरी खाई में स्कूल बस गिरने से गई थी 27 बच्चों की जान
बीते अप्रैम महीने में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में मलकवाल के निकट चुवाड़ी मार्ग पर भयानक हादसा हुआ था। एक स्कूल बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। हादसे में 27 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई बच्चे घायल भी हुए थे।
वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल की बस से घर जा रहे थे। ज्यादातर बच्चे कक्षा पांच और इससे छोटी कक्षा के थे। इसी दौरान उनकी बस नूरपुर-चंबा मार्ग पर गुरचल गांव के निकट एक खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शायद अपना नियंत्रण खो बैठा था, जिस वजह से बस खाई में में गिर गई।
