हिसार में दिन बाद भी दबे किसान जयपाल का सुराग नहीं

हरियाणा के हिसार जिले के गांव स्याहड़वा में कुएं में मिट्‌टी के नीचे दबे किसान जयपाल हुड्‌डा को निकालने में सेना और NDRF को अभी सफलता नहीं मिली है। किसान को दबे हुए 53 घंटे का समय हो चुका है। मिट्‌टी के नीचे से वह जीवित निकलेगा, इसकी उम्मीदें अब क्षीण होती जा रही हैं। परिवार के सदस्यों में भी मातम पसरा है। 

सोमवार रात को आंधी-बरसात की वजह से सेना और NDRF का अभियान तेजी नहीं पकड़ पाया। रात को मिट्‌टी हटाने का कोई काम नहीं हो पाया। अब मंगलवार सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन में दोपहर होते होते तेजी आ गई है। बचाव दल के जवान यहां कुएं के चारों ओर पोकलेन मशीनों से मिट्‌टी हटाने में जुटे हैं। यहां रेतीली चट्‌टान है, जहां से मिट्‌टी कुएं में गिरने का भय बना रहता है। करीब 25 फुट तक कुंआ ईंटों से पक्का किया हुआ है, लेकिन इसके बाद मिट्‌टी की दीवार है। अब मिट्‌टी हटाकर कुएं को चारों ओर से समतल करने का प्रयास किया जाएगा। सेना और NDRF जल्दी से नीचे फंसे किसान को निकालने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनका प्रयास है कि आज ऑपरेशन पूरा हो जाए।
 

Leave a Reply