हीली बनीं सबसे सफल टी20 विकेटकीपर 

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसा हीली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर बन गयी है। हीली ने इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रेकॉर्ड तोड़ा। हीली इसी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं। महिला और पुरुष दोनों वर्गों को में हीली अब नंबर एक पर आ गयी हैं। हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह अहम उपलब्धि अपने नाम की है। ब्रिसबेन में हीली ने अपने नाम 92वां विकेट किया। वहीं धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 91 शिकार हैं। धोनी ने भारत के लिए 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं हीली ने अपने 114वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा। धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अभी आईपीएल खेल रहे हैं जबकि हीली न्यूलीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहीं हैं। 
बल्लेबाजी रैंकिंग में मूनी शीर्ष पर बरकरार 
आईसीसी की महिला 20 क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर बनी हुई हैं। वहीं शीर्ष दस में तीन भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज भी शामिल हैं। शेफाली तीसरे, मंधाना सातवें और रोड्रिगेज नौवें नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजों की सूची में भारत की दीप्ति शर्मा छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा राधा यादव सातवें और पूनम यादव आठवें नंबर पर हैं।
वहीं ऑराउंडरों की सूची में दीप्ति शर्मा एकमात्र भारतीय हैं, जो शीर्ष-10 में बनी हुई हैं। दीप्ति इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्लेग गार्डनर और कप्तान मेग लेनिंग को बल्लेबाजों की रैंकिंग में लाभ हुआ है। गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 90 रन बनाए थे। अब वह सात स्थानों की छलांग लगाकर 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं। लेनिंग एक पायदान ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं।  सीरीज में पांच विकेट लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर जॉर्जिया वारेहम पांच पायदान ऊपर आकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
 

Leave a Reply