हेल्दी ज्वार को डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज

एक अलग तरीके से खा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ज्वार को अलगअलग तरीकों से डाइट में शामिल करने के कुछ आईडियाज शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे

गोलपपडी

अगर आपको हर दिन कुछ ना कुछ बनाना अच्छा नहीं लगता है तो ऐसे में आप ज्वार की मदद से गोलपपड़ी बना सकती हैं और इसे कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकती हैं। यह ज्वार की मदद से बनने वाली एक डिलिशियस रेसिपी है। 

सामग्री

  1. ज्वार का आटा – 1/2 कप
  2. चावल का आटा – 1/4 कप
  3. सोया आटा – 1/4 कप
  4. घी – 5 बड़े चम्मच
  5. गुड़ – 1/2 कप
  6. इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच

गोलपपड़ी की विधि

गोलपपडी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें। अब इसमें ज्वार का आटा, चावल का आटा और सोया आटा डालें और इसे धीमी आंच पर करीब 8-10 मिनट तक पकने दें। मिश्रण को लगातार हिलाते हुए चलाएं।अब गैस को बंद कर दें और अब इस मिश्रण हल्का ठंडा होने दें।इसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।साथ ही, इसमें इलायची पाउडर डालें।अब एक थाली में घी लगाकर चिकना कर लीजिए। अब इस मिश्रण को थाली में डालकर अच्छी तरह फैला लें।जब यह सेट हो जाए, तो इसे डायमंड या मनचाहे शेप के बराबर टुकड़ों में काट लें।इसे आप तभी खा सकती हैं और बचे हुए गोलपपड़ी को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं।

 

Leave a Reply