1 जून से बदलेगा आरटीजीएस से पैसे भेजने का समय
मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था 1 जून से प्रभावी होगी। आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरबीआई) वह प्रणाली है जिसके माध्यम से पैसे भेजने का काम सही समय में ही तुरंत हो जाता है। इससे व्यक्तिगत खाताधारकों या समूह में ग्राहकों को फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह प्रणाली मुख्यत: बड़ी राशि के लेनदेन के लिए प्रयोग होता है। इसके माध्यम से न्यूनतम दो लाख रुपए का लेनदेन किया जा सकता है, वहीं नकदी निकासी के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। आरटीजीएस के अलावा गमनी ट्रांजेक्शन का एक अन्य लोकप्रिय माध्यम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी भी है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें न्यूनतम और अधिकतम रुपए की कोई सीमा नहीं है।