1 बजे तक बिहार में 32.56 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रह हैं. इनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 13-13, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी.
चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, साक्षी महाराज, डिंपल यादव, उपेंद्र कुशवाहा, सलमान खुर्शीद, कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ, उर्मिला मांतोडकर और प्रमोद महाजन की बेटी पूनम जैसे नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी.
