12 क्रीड़ा अधिकारियों एवं 5 ग्रन्थपालों का चयन निरस्त

भोपाल।राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को लोक सेवा आयोग की परीक्षा से चयनित 12 क्रीड़ा अधिकारियों एवं 5 ग्रन्थपालों का चयन निरस्त कर दिया। ये वर्ष 2018 की चयन सूची में शामिल किये गये थे और इन्हें दो बार अपने दस्तवेजों के सत्यापन हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिये गये थे लेकिन ये उपस्थित नहीं हुये। इनमें अधिकांश बाहरी राज्यों के निवासी हैं। इन क्रीड़ा अधिकारियों का चयन निरस्त हुआ : जिला बनकुरा पश्चिम बंगाल निवासी प्रसनजीत राय, जिला बागपत उप्र निवासी प्रवेन्द्र कुमार, अशोक विहार उप्र निवासी सुश्री मोनिका रुहिल, जिला देवरिया उप्र निवासी अनिल कुमार यादव, पश्चिम विहार पश्चिमी दिल्ली निवासी महेश शर्मा, फतेहाबाद हरियाण निवासी नवीन कुमार, जिला नैनीताल उत्तरांचल निवासी ललित मोहन तिवारी, जिला खरगौन मप्र निवासी सावरिया सिंह पारगी, बेलोनिया जिला दक्षिण त्रिपुरा निवासी गजेन्द्र भदकरिया, विनय नगर ग्वालियर मप्र निवासी जितेन्द्र वर्मा, अलवर राजस्थान निवासी सुश्री श्वेता चतुर्वेदी तथा कुंडेश्वर जिला टीकमगढ़ मप्र निवासी मुकेश कुमार।
इन ग्रन्थपालों का चयन निरस्त हुआ :
वाराणसी उप्र निवासी गुप्तनाथ त्रिवेदी, पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ़ मप्र निवासी रामकुमार दांगी, दमोह मप्र निवासी आशीष कुमार अहिरवार, रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी विपिन साहू तथा गढ़ा जबलपुर मप्र निवासी उमेश सेन।
